UAE

UAE: दुबई में नई सेवा शुरू, होगी 1,500 दिरहम तक की बचत 

User avatar placeholder
Written by Anjali Kumari

December 18, 2024

UAE: दुबई के मोटर चालक अब पुलिस की ‘ऑन-द-गो’ सेवा का इस्तेमाल कर 1,500 दिरहम तक बचत कर सकते हैं। दुबई पुलिस ने ईंधन आपूर्ति कंपनियों जैसे एनोक, एडनोक और इमारत के साथ साझेदारी की है ताकि पेट्रोल स्टेशनों पर ही पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

क्या है ‘ऑन-द-गो’ सेवा?

यह सेवा ड्राइवरों को छोटी-मोटी कार दुर्घटनाओं, अपराध रिपोर्टिंग, और खोई हुई चीजों की रिपोर्ट दर्ज कराने की सुविधा देती है, वह भी वाहनों में ईंधन भराते समय। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है।

ये सेवाएं हैं उपलब्ध

  • छोटी यातायात दुर्घटनाओं की रिपोर्ट: किसी भी छोटे हादसे को सीधे पेट्रोल स्टेशन पर रिपोर्ट करें।
  • अज्ञात पक्षों से जुड़े हादसे: अगर कोई अज्ञात वाहन आपकी कार को नुकसान पहुंचाकर भाग जाता है, तो रिपोर्ट दर्ज कराएं।
  • खोई और पाई चीजों की रिपोर्ट: सामान खोने या मिलने की रिपोर्ट तुरंत करें।
  • वाहन मरम्मत सेवा: तुरंत कार की मरम्मत करवा सकते हैं।
  • पुलिस नेत्र सेवा: संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा करें।
  • ई-क्राइम सेवा: ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध की रिपोर्ट दर्ज करें।

समय और लागत की बड़ी बचत

कैप्टन माजिद बिन सईद अल काबी, जो ऑन-द-गो टीम का नेतृत्व करते हैं, ने बताया कि इस नई पहल के जरिए सेवा का समय 24 घंटे से घटकर सिर्फ दो मिनट रह गया है। उन्होंने बताया कि पहले इन सेवाओं की लागत Dh1,927 तक आती थी, जो अब घटकर Dh420 हो गई है।

दुबई पुलिस का उद्देश्य

कैप्टन अल काबी ने कहा, “हमारी टीम की सामूहिक कोशिशों से महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिससे स्थानीय और वैश्विक स्तर पर दुबई की सुरक्षा और सेवा में सुधार हुआ है। हमारा लक्ष्य प्रक्रियाओं को आसान बनाना और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है।”

‘ऑन-द-गो’ सेवा से ड्राइवरों को पैसे और समय दोनों की बचत हो रही है। यह पहल दुबई की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और ड्राइवरों को बेहतर सेवाएं देने के लिए बनाई गई है। पेट्रोल स्टेशनों पर गाड़ी की सर्विस लेते समय पुलिस की इन सेवाओं का फायदा जरूर उठाएं।

See also  UAE: यूएई में सोशल मीडिया पर भूलकर भी ना करें ये काम, नहीं तो Dh500,000 फाइन, 5 साल की जेल
See also  UAE: यूएई में जनवरी से Tax के नए नियम , इन्हें देना होगा 15% टैक्स, जानिए डिटेल्स
Image placeholder

Leave a Comment