UAE

UAE: दुबई में नौकरी के लिए गया युवक तीन महीने से गायब, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

User avatar placeholder
Written by Anjali Kumari

January 6, 2025

UAE: उत्तर प्रदेश के दुदही क्षेत्र के तिलकपट्टी गांव के एक युवक का दुबई में पिछले तीन महीनों से कोई अता-पता नहीं है। परिवार ने भारतीय दूतावास और स्थानीय सांसद से मदद की गुहार लगाई है।

मार्च 2023 में गया था दुबई

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी गांव के रहने वाले सुखेन मार्च 2023 में नौकरी करने दुबई गए थे। परिवार से उनकी आखिरी बार बात 13 अक्टूबर 2024 को हुई थी। इसके बाद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया।

एजेंट ने दी चौंकाने वाली जानकारी

परिवार ने दुबई भेजने वाले एजेंट से संपर्क किया तो पता चला कि सुखेन को ड्यूटी के दौरान अधिक शराब पीने की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया और उनका वीजा भी खत्म हो गया। एजेंट के पास उनके बारे में कोई और जानकारी नहीं है।

परिवार की दूतावास और सांसद से अपील

परिजनों ने 3 नवंबर को भारतीय दूतावास में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक सुखेन का कुछ पता नहीं चला। परेशान परिवार ने शनिवार को सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से मुलाकात की और मदद की गुहार लगाई।

सांसद ने दिया मदद का भरोसा

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। परिवार अब उम्मीद कर रहा है कि सुखेन को जल्द से जल्द खोजा जाएगा और वह सुरक्षित घर लौट आएंगे।

See also  UAE: दुबई से लौट रही एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में अफरा-तफरी
See also  UAE: एक झटके में करोड़पति! सिक्योरिटी गार्ड ने Big Ticket से जीते 10 लाख दिरहम
Image placeholder

Leave a Comment